शिबू सोरेन की प्रतिमा

चाईबासा-टाटा मुख्य सड़क पर शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने को लेकर बढ़ा विवाद, हिरासत में लिए गए आंदोलनकारी

चाईबासा-टाटा मुख्य सड़क बाईपास चौक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने के विरोध में आदिवासी संगठन सड़कों पर उतर आये हैं.

By : Dipali Kumari
चाईबासा-टाटा मुख्य सड़क पर शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने को लेकर बढ़ा विवाद, हिरासत में लिए गए आंदोलनकारी

न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
 चाईबासा-टाटा मुख्य सड़क बाईपास चौक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने के विरोध में आदिवासी संगठन सड़कों पर उतर आये हैं. झामुमो और आदिवासी संगठन आमने-सामने आ गए हैं, जिससे विवाद काफी बढ़ गया है. मौके पर जोरदार नारेबाजी हो रही है. बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन सभी आंदोलनकारियों को हिरासत में लेकर बस में भरकर थाने ले गयी. 

आदिवासी संगठनों और ग्राम सभा का कहना है कि वहां पर कोल्हान वीर शहीद पोटो हो, नारो हो, पूर्व सांसद बागुन सुमबरूई, या फिर गंगाराम कालुंडिया की प्रतिमा लगे. उनका कहना है कि अगर शिबू सोरेन की प्रतिमा यहां लगेगी तो साथ में  कोल्हान के शहीदों की भी प्रतिमा लगेगी. 
 
एडीसी क्रिस्टो कुमार बेसरा, एसडीओ संजय कुमार एसडीपीओ बामन टुटी, डीटीओ गौतम कुमार,सदर सीओ उपेंद्र कुमार, मेजर सार्जेंट मंशु गोप मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित भारी संख्या में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद हैं.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.