न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क: चाईबासा-टाटा मुख्य सड़क बाईपास चौक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने के विरोध में आदिवासी संगठन सड़कों पर उतर आये हैं. झामुमो और आदिवासी संगठन आमने-सामने आ गए हैं, जिससे विवाद काफी बढ़ गया है. मौके पर जोरदार नारेबाजी हो रही है. बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन सभी आंदोलनकारियों को हिरासत में लेकर बस में भरकर थाने ले गयी.
आदिवासी संगठनों और ग्राम सभा का कहना है कि वहां पर कोल्हान वीर शहीद पोटो हो, नारो हो, पूर्व सांसद बागुन सुमबरूई, या फिर गंगाराम कालुंडिया की प्रतिमा लगे. उनका कहना है कि अगर शिबू सोरेन की प्रतिमा यहां लगेगी तो साथ में कोल्हान के शहीदों की भी प्रतिमा लगेगी.
एडीसी क्रिस्टो कुमार बेसरा, एसडीओ संजय कुमार एसडीपीओ बामन टुटी, डीटीओ गौतम कुमार,सदर सीओ उपेंद्र कुमार, मेजर सार्जेंट मंशु गोप मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित भारी संख्या में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद हैं.