चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत
जामताड़ा/डेस्क: जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पागला जोरिया में मंगलवार शाम को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद बिंदापाथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पागला जोरिया में स्थानीय लोगों की नजर एक महिला के शव पर पड़ी. शव दिखाई देने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, महिला की पहचान को लेकर आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतका की पहचान के साथ-साथ घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकें.
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पहचान होने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में झारखंड बंद का असर: आंदोलनकारियों ने NH-33 किया जाम; लगी वाहनों की लंबी कतार