कांटेदार झाड़ियों से मिला नवजात शिशु

पचम्बा थाना क्षेत्र में कांटेदार झाड़ियों से एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी, चोटें और खरोंच के निशान 

पचम्बा थाना क्षेत्र में थाना से महज कुछ दूरी पर एक निजी कार शोरूम के बगल में घनी और कांटेदार झाड़ियों से एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

By : Ark Sahuliyar
पचम्बा थाना क्षेत्र में कांटेदार झाड़ियों से एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी, चोटें और खरोंच के निशान 

न्यूज़11 भारत 
गिरिडीह/डेस्क:
पचम्बा थाना क्षेत्र में थाना से महज कुछ दूरी पर एक निजी कार शोरूम के बगल में घनी और कांटेदार झाड़ियों से एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. झाड़ी सड़क से करीब पांच फीट नीचे थी. स्थानीय दुकानदारों की नजर नवजात पर पड़ी, लेकिन कांटेदार झाड़ियों के कारण कोई उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सका. मामले की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार अपने चालक विमलेश और सहायक पुलिस सुनीता के साथ मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने सावधानीपूर्वक कांटेदार झाड़ियों को हटाकर नवजात को बाहर निकाला. 

झाड़ियों में रहने के कारण बच्चे के शरीर और आंखों पर कई छोटी-छोटी चोटें और खरोंच के निशान थे. बच्चे की हालत देखकर थाना प्रभारी ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. बताया गया कि नवजात को पचम्बा थाना के समीप स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. नवजात शिशु झाड़ियों तक कैसे पहुंचा, उसे वहां किसने छोड़ा और घटना के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. वहीं, थाना प्रभारी राजीव कुमार द्वारा स्वयं झाड़ियों में उतरकर नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा: आरोपी सुमन सौरव और पवन कुमार सिंह को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.  

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

MLC चुनाव को लेकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जेडीयू MLC नीरज कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि यह ललन सिंह का भी विरोध किए थे। 

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ।