बदहाल

जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की जान को खतरा, ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम

कई जगहों पर दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं और भवन का हिस्सा गिरने का खतरा बना हुआ है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की जान को खतरा, ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला कुचाई प्रखंड के रूगुडीह पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय धुनाडीह की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश है. विद्यालय भवन की बदहाल स्थिति के बीच बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान स्कूल की छत से पानी टपकता है. कई जगहों पर दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं और भवन का हिस्सा गिरने का खतरा बना हुआ है. ऐसी स्थिति में कक्षा एक से पांच तक के करीब 70 बच्चों को स्कूल में पढ़ाना जोखिम भरा हो गया है. बारिश के समय बच्चों को तिरपाल के सहारे या विद्यालय परिसर के बाहर बैठाकर पढ़ाई कराने की स्थिति बन रही है.

ग्राम प्रधान प्रदीप मुंडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन की समस्या को लेकर कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखित जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. बैठक में ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि में नए भवन के निर्माण की दिशा में पहल या बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो विद्यालय में तालाबंदी कर बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई है.

अभिभावकों बच्चों की पढ़ाई रोकने के पक्ष में नहीं, सुरक्षित वातावरण में चाहते हैं शिक्षा

अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों की पढ़ाई रोकने के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित वातावरण में शिक्षा चाहते हैं. उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए. बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय धुनाडीह की स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी. वर्तमान में यहां करीब 70 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय भवन की समस्या का समाधान करने की मांग की है. बैठक में ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, शिक्षक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पलामू में बॉक्सिंग एसोसिएशन जल्द जिले में 'इंटर स्कूल बॉक्सिंग टूर्नामेंट' करेगा आयोजित

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.