विशेष गहन पुनरीक्षण

भरनो प्रखंड कार्यालय में युद्ध स्तर पर चल रहा एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य, 70 प्रतिशत काम पूरा

प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी इस कार्य में लगाया गया है

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
भरनो प्रखंड कार्यालय में युद्ध स्तर पर चल रहा एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य, 70 प्रतिशत काम पूरा

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)अभियान के तहत भरनो प्रखंड कार्यालय के सभागार में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रखंड प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जुटा हुआ है.एसआईआर कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी इस कार्य में लगाया गया है,सभी कर्मी अपने नियमित कार्यों को प्राथमिकता से अलग रखते हुए मतदाता सूची से संबंधित गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और सत्यापन कार्य में पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ लगे हुए हैं.प्रखंड कार्यालय में सुबह से शाम तक कर्मचारियों द्वारा गणना प्रपत्रों की जांच,डेटा मिलान तथा डिजिटाइजेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है,ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अभिलेखों को ऑनलाइन दर्ज किया जा सके.प्रशासन का प्रयास है कि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन हो.निर्वाचन विभाग की कंप्यूटर ऑपरेटर मनिता कुमारी ने बताया कि अब तक लगभग 70 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया है.उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 22 जुलाई तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.यदि किसी कारणवश कोई मतदाता या गणना प्रपत्र इस प्रक्रिया से छूट जाता है, तो उसका कार्य भी 29 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा.प्रखंड प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है,ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित उपलब्ध हो सके.कर्मचारियों का कहना है कि सभी लोग टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.इसके अलावे प्रखंड के सभी बूथों पर भी संबंधित बीएलओ इस कार्य को निष्पादन करने में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.