न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: डीजीपी तदाशा मिश्र रथयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचीं. रथ यात्रा से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का उन्होंने जायजा लिया. मेला परिसर का भी निरीक्षण किया गया. मंदिर परिसर में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मंदिर कमेटी से जुड़े लोग भी मौजूद थे.
रथ यात्रा और रथ मेला को लेकर किस तरह की तैयारी की गई है उसका डीजीपी ने जायजा लिया. रांची SSP सिटी एसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे. जगन्नाथ मंदिर से लेकर मौसी बड़ी तक की व्यवस्था का उन्होंने निरीक्षण किया.
16 जून से शुरू रथ मेले की शुरुआत हो रही है. मेले को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. निरीक्षण के दौरान डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये.
यह भी पढ़ें: गढ़वा सोलर पैनल-हाईमास्ट लाइट गड़बड़ी मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई, सीबीआई जांच की मांग को अदालत ने ठुकराया