झारखंड का मौसम

बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के बाद भी अच्छी बारिश से झारखंड वासी खुश, 7-8 जुलाई को अभी और होगी बारिश

उम्मीद है कि 10 जुलाई तक मेघ झारखंड को भिगोते रहेंगे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के बाद भी अच्छी बारिश से झारखंड वासी खुश, 7-8 जुलाई को अभी और होगी बारिश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के बनने से झारखंड समेत कई राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश से जन जीवन भी प्रभावित हो गया है, लेकिन देर से हो रही अच्छी बारिश से झारखंड वासी खुश हैं, विशेषकर किसानों में हर्ष का माहौल है, क्योंकि अब उन्हें खरीफ की फसल, धान के बिचड़े लगाने के लिए खेतों में पानी की कमी नहीं हो रही है. आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग ने वैसे 7-8 जुलाई को अच्छी बारिश की सम्भावना जताई है, लेकिन जिस तरह के मौसमी हालात बने हैं उम्मीद है कि 10 जुलाई तक मेघ झारखंड को भिगोते रहेंगे.

राजधानी रांची समेत रांची जिले में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है. सोमवार को रात भर बारिश होती रही है. मंगलवार को भी रांची में हल्की बारिश जारी है. रांची के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह जल जमाव की स्थिति बन गई है. इससे लोगों को परेशानी भी हो रही है.  

मंगलवार के मौसम की बात करें तो रांची, खूंटी और रामगढ़ समेत 11 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. आंधी तूफान और वज्रपात का अलर्ट भी साथ में जारी किया गया है. रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में अच्छी बारिश होती रहेगी. कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और आसपास के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है. लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान भी गिरा है और मौसम भी सुहावना हो गया. 

पूरे झारखंड में 1 जुलाई से अभी तक औसत 40 मिमी बारिश हुई है. जुलाई महीना शुरू होने से पहले झारखंड में 61प्रतिशत बारिश कम हुई थी. इधर लगातार हो रही बारिश से अभी थोड़ी-बहुत इसकी भरपाई हुई है. पिछले 24 घंटे की बारिश की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश डुमरी (गिरिडीह) में 92.4 मिमी दर्ज की गई है. वहीं पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 64.5 मिमी बारिश हुई है. सिमडेगा के कोलेबिरा में 38.6 मिमी बारिश हुई है.

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड डीजीपी अजय कुमार सिंह झरेरा के नए अध्यक्ष, रिटायर्ड जज नलिन कुमार सदस्य बनाए गए

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.