समीक्षा

उपायुक्त ऋतुराज ने की जिला भू-अर्जन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा

एनएचएआई, भारतमाला, सहित अन्य परियोजनाओं के लिए विशेष कैंप लगाकर रैयतों को त्वरित लंबित मुआवजा भुगतान का दिया निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उपायुक्त ऋतुराज ने की जिला भू-अर्जन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: सोमवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में एनएचएआई, भारतमाला परियोजना, चुटूपालू घाटी, बरलांगा - कसमार, ललकीघाटी तथा एनएच-33 (मांडू) क्षेत्र से संबंधित भूमि अधिग्रहण, वंशावली सत्यापन एवं रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई.

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री ऋतुराज ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रभावित रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से रैयतों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए उन्हें उनके अधिकार का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए.

उन्होंने रैयतों की वंशावली, भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का मौके पर ही सत्यापन करने तथा सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने चुटूपालू घाटी एवं ललकीघाटी में सड़क सुरक्षा एवं चौड़ीकरण, एनएच-33 (मांडू), बरलांग - कसमार तथा भारतमाला परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन की बाधाओं एवं सीमांकन संबंधी विवादों का अविलंब समाधान करने को कहा.

उन्होंने पथ निर्माण विभाग एवं संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया कि भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए.

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि विकास परियोजनाओं को गति देना तथा प्रभावित रैयतों को समय पर उचित मुआवजा एवं अन्य लाभ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. भू-अर्जन प्रक्रिया एवं मुआवजा भुगतान में अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में मुख्य रूप से जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के प्रतिनिधि, संबंधित अंचलाधिकारी तथा भू-अर्जन शाखा के कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड प्रतीकरात्मक वनरोपण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण की बैठक में दिए कई अहम निर्देश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.