निरीक्षण

उपायुक्त ऋतुराज ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आंतरिक व बाह्य सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता आदि को भी परखा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उपायुक्त ऋतुराज ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामगढ़, श्री ऋतुराज द्वारा सोमवार को समाहारणालय परिसर स्थित ईवीएम /वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने मौके पर तैनात सुरक्षा बलों को पूरी मुस्तैदी के साथ चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर उपायुक्त को वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों, लॉग बुक के संधारण और सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. उपायुक्त को बताया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.*

मौके पर जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में विभिन्न अधिनियमों के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.