समीक्षा बैठक

उपायुक्त ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, समय सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी

बैठक में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उपायुक्त ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, समय सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू उपायुक्त  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने  समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.  इस बैठक में भवन निर्माण निगम, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य विभाग, सिंचाई, पेयजल एवं स्वच्छता और जिला परिषद के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई.

उपायुक्त ने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो संवेदक कार्य आवंटन के बावजूद काम शुरू नहीं कर रहे हैं, उन्हें डिबार करने की प्रक्रिया शुरू की जाए.

बैठक के दौरान कई विभागों ने भूमि उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं को कार्य में बाधा बताया. इस पर उपायुक्त ने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे जमीन से संबंधित सभी समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सोमवार को होने वाली जिला स्तरीय समन्वय समिति  की बैठक में शामिल हों, ताकि अंचलाधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्याओं का तत्काल समाधान निकाला जा सके और विकास कार्यों को गति दी जा सके. बैठक में सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद  रहे.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण कांड का खुलासा, बच्ची बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.