धरना-प्रदर्शन

सिकनी कोलियरी चालू कराने की मांग तेज, 28 सितंबर को धरना-प्रदर्शन और रैली

आंदोलन की रणनीति को लेकर मंगलवार को सिकनी कोलियरी परिसर में संघ की बैठक आयोजित हुई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सिकनी कोलियरी चालू कराने की मांग तेज, 28 सितंबर को धरना-प्रदर्शन और रैली

राहुल कुमार/ न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: लंबे समय से बंद पड़ी सिकनी कोलियरी को पुनः सुचारू रूप से चालू कराने की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है. झारखंड खनिज मजदूर संघ के तत्वावधान में 28 सितंबर को सिकनी कोलियरी परिसर स्थित निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं रैली आयोजित की जाएगी.

आंदोलन की रणनीति को लेकर मंगलवार को सिकनी कोलियरी परिसर में संघ की बैठक आयोजित हुई. बैठक में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए और कोलियरी संचालन शुरू कराने को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई.

संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जेएसएमडीसी द्वारा संचालित सिकनी कोलियरी करीब दो वर्षों से बंद है. कोलियरी के बंद रहने से इससे जुड़े मजदूरों, ट्रक मालिकों, चालकों, उपचालकों, डीओ होल्डरों समेत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त करने वाले बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है.

उन्होंने कहा कि कोलियरी बंद होने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है, जबकि रोजगार के अभाव में पलायन की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है.

संघ अध्यक्ष ने बताया कि कोलियरी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर पूर्व में भी निगम प्रबंधन के समक्ष मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. ऐसे में संघ ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है.

उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को धरना-प्रदर्शन एवं रैली के माध्यम से निगम प्रबंधन और सरकार तक मजदूरों की आवाज पहुंचाई जाएगी. यदि इसके बाद भी सिकनी कोलियरी को सुचारू रूप से चालू कराने की दिशा में उचित कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा.

बैठक में रवि डे, राजनाथ उरांव, जागा उरांव समेत सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: आद्रा रेल मंडल के भोजूडीह में कार्यरत हेल्थ इंस्पेक्टर को सीबीई ने घूस लेते किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.