डुमरी में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग, CHO-MPW की पदस्थापना व ब्ल...

स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग

डुमरी में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग, CHO-MPW की पदस्थापना व ब्लड स्टोरेज सुविधा बहाली सुनिश्चित हो

ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाने से हो रही परेशानी

डुमरी में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग  cho-mpw की पदस्थापना व ब्लड स्टोरेज सुविधा बहाली सुनिश्चित हो

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क: जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गिरिडीह से भेंट कर एवं पत्र सौंपकर डुमरी प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त CHO एवं MPW के पदों पर शीघ्र पदस्थापना करने तथा डुमरी रेफरल अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सुविधा तत्काल बहाल करने की मांग की है.

उन्होंने बताया कि लक्ष्मणटुंडा एवं मधगोपाली पंचायत के नगलो प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों के पद रिक्त हैं. इसके कारण ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

उन्होंने डुमरी रेफरल अस्पताल में वर्ष 2019 में स्थापित ब्लड स्टोरेज मशीन के लंबे समय से संचालित नहीं होने एवं अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहने का मुद्दा भी पदाधिकारी के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि ब्लड स्टोरेज की सुविधा नहीं होने से गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायल मरीजों, ऑपरेशन के मरीजों एवं अन्य गंभीर रोगियों को आपातकाल में रक्त उपलब्ध कराने में कठिनाई होती है.

सुनीता कुमारी ने मांग की कि वर्ष 2019 में स्थापित ब्लड स्टोरेज मशीन अस्पताल से किन परिस्थितियों में हटाई गई, इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि मशीन को कहीं अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया गया है तो उसे तत्काल डुमरी रेफरल अस्पताल में वापस स्थापित किया जाए साथ ही आवश्यक लाइसेंस, प्रशिक्षित कर्मी एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था कर इसका नियमित संचालन शुरू कराया जाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. CHO एवं MPW की शीघ्र पदस्थापना तथा ब्लड स्टोरेज सुविधा की बहाली से डुमरी क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. सुनीता कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग से दोनों मामलों में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: लगातार बारिश से भरनो प्रखंड में चार ग्रामीणों के मिट्टी के मकान गिरे, घरेलू सामान दबकर बर्बाद

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा