हादसे की आशंका

​कांदू मोहल्ला में सिर के ऊपर मंडरा रही मौत! जमीन से महज 4 फीट ऊपर लटक रहा बिजली का मुख्य तार

मानसून में करंट फैलने का है बड़ा खतरा, बड़े हादसे के इंतजार में है विभाग?

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
​कांदू मोहल्ला में सिर के ऊपर मंडरा रही मौत! जमीन से महज 4 फीट ऊपर लटक रहा बिजली का मुख्य तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  मेदिनीनगर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण कांदू मोहल्ला में जमीन से महज 4 फीट ऊपर झूलता मुख्य तार अब मौत का जाल बन चुका है.
इस गंभीर समस्या की वजह से स्थानीय निवासियों और राहगीरों के सिर पर हर वक्त किसी बड़ी अनहोनी का डर मंडराता रहता है.
मोहल्ले के आसपास रहने वाले लोगों का साफ कहना है कि बिजली का तार इतना नीचे आ गया है कि वहां से गुजरना सीधे तौर पर मौत को दावत देने जैसा है.

हालात इतने बदतर हैं कि मोटरसाइकिल चालकों की बात तो दूर, पैदल चलने वाले लोग भी डर के मारे यहां से गुजरने में कतराने लगे हैं. स्थानीय लोगों को हमेशा यही डर सताता रहता है कि कहीं रास्ते से चलते-चलते बिजली का यह चालू तार उनके सिर से न टकरा जाए. इस रास्ते से गुजरने वाले कई मोटरसाइकिल चालक पहले भी इस निचले तार से उलझ चुके हैं और अब तक लोग महज बाल-बाल बचते आ रहे हैं.

वर्तमान में मानसून और बरसात का समय होने के कारण स्थानीय निवासियों की यह चिंता और डर अब दोगुना हो चुका है. बारिश के कारण गीली जमीन और तेज हवाओं से इस लो-हाइट बिजली के तार के टूटने या पूरे मोहल्ले में करंट फैलने का खतरा हर पल बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग ने समय रहते इसे ठीक नहीं किया, तो इस तार की वजह से कभी भी कोई बड़ी और अप्रिय घटना घट सकती है.

कांदू मोहल्ला के सजग नागरिकों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से पुरजोर अपील की है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए इस तार को तुरंत तय मानकों के अनुसार दुरुस्त किया जाए. अब यह देखने वाली बात होगी कि बिजली विभाग इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर तार को जल्द ठीक करता है या फिर किसी बड़े हादसे के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है.

यह भी पढ़ें: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड से ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.