न्यूज11 भारत
बगोदर/डेस्क: गिरीडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को कोनार प्रमंडल बगोदर एवं डुमरी क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया.
डीसी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने निर्माण कार्यों की भौतिक स्थिति का जायजा लेते हुए कार्यों में तेजी लाने, तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें: प्रशासन की सख्ती का असर, बगोदर बाजार से हटने लगी सड़क किनारे की दुकानें