डीसी-डीडीसी ने उप कोषागार बेरमो तेनुघाट का किया निरीक्षण, अभिलेखों की गहन जांच, ...

डीसी-डीडीसी ने उप कोषागार बेरमो तेनुघाट का किया निरीक्षण, अभिलेखों की गहन जांच, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीसी-डीडीसी ने उप कोषागार बेरमो तेनुघाट का किया निरीक्षण अभिलेखों की गहन जांच व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मिथलेश कुमार/न्यूज11  भारत 

बेरमो/डेस्क: गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने उप कोषागार बेरमो, तेनुघाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों एवं वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की गई. निरीक्षण टीम ने रोकड़ पंजी, आवंटन पंजी, आगत-निर्गत पंजी, सेवा पंजी, इंडेक्स पंजी सहित विभिन्न विभागों के पीएल खातों की समीक्षा की तथा अभिलेखों के संधारण एवं वित्तीय प्रक्रियाओं की स्थिति का जायजा लिया. जीएसटी एवं आयकर कटौती राशि जमा की स्थिति की भी समीक्षा की गई.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं डीडीसी ने विशेष रूप से जीएसटी एवं आयकर (आइटी) कटौती राशि की जमा स्थिति की समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सप्ताह भर के भीतर इसकी अद्यतन विवरणी उपलब्ध कराई जाए.

साथ ही अन्य विभागों के डीडीओ (ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर) को भी अपने-अपने स्तर पर इस प्रकार की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वही वित्तीय अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया.

उपायुक्त ने कहा कि कोषागार से जुड़े अभिलेखों का अद्यतन संधारण, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता प्रशासनिक कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है. सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने* को कहा गया. वहीं कोषागार रिकार्ड रूम का भी जायजा लिया.

डीसी - डीडीसी ने तेनुघाट उप कोषागार कार्यालय के विभिन्न कमरों - रिकार्ड रूम का जायजा* लिया. साफ सफाई और दस्तावेजों को सुरक्षित लाल कपड़े में रखने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, कार्यालय उप कोषागार पदाधिकारी राहुल कुजूर, वाणिज्य कर पदाधिकारी विकास कुमार, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दुबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला झामुमो कमिटी ने PC में गढ़वा विधायक पर विकास करने की जगह गढ़वा शहर को बदहाल करने का लगाया आरोप

संबंधित सामग्री

बाघाडीह-दिघारी पुल का अधूरा एप्रोच ग्रामीणों के लिए बना बड़ी परेशानी, अव्यवस्था के खिलाफ राजेश यादव ने दी आंदोलन की चेता

झारखंड

बाघाडीह-दिघारी पुल का अधूरा एप्रोच ग्रामीणों के लिए बना बड़ी परेशानी, अव्यवस्था के खिलाफ राजेश यादव ने दी आंदोलन की चेता

गांडेय में पोषण पखवाड़ा के तहत महिलाओं को संतुलित आहार की दी गई जानकारी

झारखंड

गांडेय में पोषण पखवाड़ा के तहत महिलाओं को संतुलित आहार की दी गई जानकारी

पू.त.ज.म. ज्योति एस. शि. वि. मंदिर पेटरवार में लड़कियों ने मारी बाजी, विद्यालय के 100% भैया-बहन प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

झारखंड

पू.त.ज.म. ज्योति एस. शि. वि. मंदिर पेटरवार में लड़कियों ने मारी बाजी, विद्यालय के 100% भैया-बहन प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

एसआईआर पर मतदाताओं को दिग्भ्रमित और गुमराह कर रहे हैं हेमंत सोरेन: आदित्य साहू

झारखंड

एसआईआर पर मतदाताओं को दिग्भ्रमित और गुमराह कर रहे हैं हेमंत सोरेन: आदित्य साहू

अपने घुसपैठिये फर्जी वोटरों  को बचाने के लिए गरीबों के नाम का उपयोग कर अपनी रोटी सेंक रहे हैं मुख्यमंत्री

संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने बीमार बछड़े को दिलाया नया जीवन,आमजनों से की खास अपील

झारखंड

संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने बीमार बछड़े को दिलाया नया जीवन,आमजनों से की खास अपील