खेलकूद

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में नेशनल क्लस्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल के साथ सम्मानित किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में नेशनल क्लस्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

अमित कुमार/न्यूज11  भारत

महगामा/डेस्क: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ई. सी. एल. ऊर्जानगर में नेशनल क्लस्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ डी. ए. वी. गान से हुआ. इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक एवं भव्य स्वागत गान तथा गणेश वंदना ने सभी का मन मोह लिया. इस हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य रूप से डी. ए. वी. कास्टर्स टाउन देवघर, डी. ए. वी. सातर देवघर एवं डी. ए. वी. ऊर्जानगर के छात्र-छात्राओं ने अंडर चौदह, सत्रह एवं उन्नीस क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ किया.

इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर-उन्नीस में डी. ए. वी. ऊर्जानगर एवं बालक वर्ग अंडर-चौदह में डी. ए. वी. कास्टर्स टाउन देवघर की टीम ने सफलता अर्जित की, वहीं बालिका वर्ग अंडर-चौदह में डी. ए. वी. सातर देवघर की टीम ने सफलता की बाजी मार ली. ई. सी. एल. प्रबंधन के सहयोग से विद्यालय प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी जिसकी सभी ने सराहना की.

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल के साथ सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डी. ए. वी. कोल माइन्स चित्रा के प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र तिवारी, क्रीड़ा शिक्षक  राजेश तिवारी , विवेक कुमार, ए. हक, अशोक कुमार, विकास चन्द मिश्र, नीतिश कुमार आदि की भागीदारी महत्वपूर्ण रही. विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, शिक्षकों, सभी कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, खेल भावना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करती हैं तथा इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है. कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ.

यह भी पढ़ें: मंगरदाहा घाटी में छरी लदे फर्जी चालान वाले ट्रैक्टर को सीओ ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.