डामुंडा ओडिसा ने यूनिकॉर्न एफसी रांची को 2-1 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

फुटबॉल

डामुंडा ओडिसा ने यूनिकॉर्न एफसी रांची को 2-1 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

27वें वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन मैच रहा रोमांचक

डामुंडा ओडिसा ने यूनिकॉर्न एफसी रांची को 2-1 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  27वें वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट–2026 के अंतर्गत सोमवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में यूनिकॉर्न फुटबॉल क्लब, रांची  एवं फुटबॉल क्लब, बंडामुंडा ओडिसा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल क्लब, बंडामुंडा ने यूनिकॉर्न एफसी रांची को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया.

आज के मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन जैन तथा विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा थे. मुख्य अतिथि पवन जैन ने कहा कि फुटबॉल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का प्रतीक है. वहीं राकेश लकड़ा ने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया.

मैच में पहले हाफ में बंडामुंडा ने 1-0 की बढ़त बनाई. दूसरे हाफ में एक और गोल कर बढ़त 2-0 कर दी. अंतिम समय में यूनिकॉर्न एफसी ने एक गोल किया, लेकिन मुकाबला 2-1 से बंडामुंडा के पक्ष में समाप्त हुआ.

मैच के दौरान डिवाइन होंडा द्वारा आयोजित लकी कूपन योजना के तहत दो भाग्यशाली दर्शकों को हेलमेट प्रदान किए गए. साथ ही "सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा" अभियान के अंतर्गत नए हेलमेट की खरीद पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट देने की जानकारी भी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक हो सकें.

इस आयोजन को संपन्न कराने में अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पतरस एक्का, मो. समीउल्लाह, ओलिवर लकड़ा, जैक्सन किंडो, मो. शमशूल अंसारी, आनंद डांग, प्रताप बाड़ाकृष्ण बड़ाईक, शीला देवी, नमिता बा, प्रभा तिग्गा, शशि मिंज, वीरेंद्र तिर्की, वीरेंद्र सिंधिया सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा.

मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में नाइन बुलेट कबाली, रांची एवं टाटा सारंडा पैंथर्स, जमशेदपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: किस्को प्रखंड क्षेत्र में जमकर बरसे बदरा, किसानों के मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान

संबंधित सामग्री

उत्कृष्टता की उड़ान और निरंतरता का सम्मानः सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘ओजस’ और ‘प्रवाह’ का आयोजन

झारखंड

उत्कृष्टता की उड़ान और निरंतरता का सम्मानः सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘ओजस’ और ‘प्रवाह’ का आयोजन

समारोह ने दिया गया संदेश- उत्कृष्टता मंजिल है, नियमितता उस मंजिल तक पहुंचने का सशक्त मार्ग

भरनो प्रखंड के नगड़ी विद्यालय में एमडीएम ठप,चावल खत्म होने से बच्चों को नहीं मिला भोजन और अंडा

झारखंड

भरनो प्रखंड के नगड़ी विद्यालय में एमडीएम ठप,चावल खत्म होने से बच्चों को नहीं मिला भोजन और अंडा

प्रभारी शिक्षिका चावल लाने गईं भरनो, बीपीओ बोले,जांच कर होगी कार्रवाई

बेंगाबाद के बड़कीटांड़ गांव में नाली निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच करने पहुंची बीडीओ, बीपीआरओ टीम

झारखंड

बेंगाबाद के बड़कीटांड़ गांव में नाली निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच करने पहुंची बीडीओ, बीपीआरओ टीम

निर्माण के करीब 10-15 दिन बाद ही हल्की बारिश में ही नाली की दीवार गिर गई थी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 28 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ रद्द तो कुछ का बदलेगा परिचालन

झारखंड

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 28 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ रद्द तो कुछ का बदलेगा परिचालन

रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए जाने वाले ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 28 जुलाई 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

गांडेय में साइकिल फिटिंग में लापरवाही! मॉडल स्कूल दुल्हडीह के क्लासरूम में लगी आग, बड़ा हादसा टला

झारखंड

गांडेय में साइकिल फिटिंग में लापरवाही! मॉडल स्कूल दुल्हडीह के क्लासरूम में लगी आग, बड़ा हादसा टला

दर्जनभर से अधिक कुर्सियां और दराजयुक्त टेबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गए