न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज रविवार को जराईकेला स्थित सीआरपीएफ 134 बटालियन के जवानों एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से अखायशीला पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान पर्यटन स्थल परिसर में साफ-सफाई कर कचरे को हटाया गया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.
इस मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने कहा कि पर्यटन स्थलों की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र की पहचान को भी मजबूत करते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं .यहां से ग्रामीणों को रोजगार मिले.अभियान में सीआरपीएफ जवानों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया. मौके पर सीआरपीएफ डॉ कुदन कुमार, सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार, मुखिया रानी गुड़िया समेत अन्य मौजूद थे.