नशे के खिलाफ रांची पुलिस की दबिश, 84 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ रांची पुलिस की दबिश, 84 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ रांची पुलिस की दबिश 84 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. सिटी एसपी के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

जानकारी के अनुसार, छापेमारी अभियान अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमु मैदान के पास चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों अभिषेक चौहान और सूरज सिंह उर्फ सूरज राज को गिरफ्तार किया. उनके पास से कुल 84 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई.

पुलिस ने बताया कि अभिषेक चौहान के पास से 78 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन कागज सहित 7.60 ग्राम) जब्त की गई, जबकि सूरज सिंह के पास से 6 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि वे यह नशा कहां से लाते थे और किन लोगों को सप्लाई करते थे.

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- सामने आई मिड-डे मील योजना की शर्मनाक सच्चाई, बच्चों को रद्दी अख़बारों पर, गंदगी के बीच परोसा जा रहा खाना

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश