गावां में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ भाकपा माले का उग्र प्रदर्शन, 48 घंटे में स...

गावां में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ भाकपा माले का उग्र प्रदर्शन, 48 घंटे में सुधार नहीं तो 26 अप्रैल को होगा चक्का जाम

गावां में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ भाकपा माले का उग्र प्रदर्शन 48 घंटे में सुधार नहीं तो 26 अप्रैल को होगा चक्का जाम

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क:
धनवार विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था, लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति से त्रस्त लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है. इसके खिलाफ भाकपा माले के बैनर तले शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय गावां के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की.

प्रदर्शन में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव शामिल हुए. उन्होंने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को बिजली की सबसे अधिक जरूरत है, वहीं क्षेत्र में घंटों तक बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. इससे न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि व्यवसाय, पढ़ाई और पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है.

उन्होंने कहा कि बिजली की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि यह आंख-मिचौली का खेल खेलते रहता है. ग्रामीण इलाकों में तो कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है. ट्रांसफॉर्मर जलने और तार की खराबी की शिकायतों पर भी विभाग द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की जाती. यह पूरी तरह से विभागीय उदासीनता का नतीजा है. पूर्व विधायक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक और सांसद इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं. जनता परेशान है, लेकिन उनकी ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है.

उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भाकपा माले के नेतृत्व में 26 अप्रैल को नवादा–गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विभाग की होगी.

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली आपूर्ति में सुधार, नियमित मेंटेनेंस, जले हुए ट्रांसफॉर्मरों को तत्काल बदलने और लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने की मांग रखी. साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा. मौके पर माले नेता नागेश्वर यादव, जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी, उप प्रमुख प्रतिनिधि गणेश यादव, इनौस प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव, प्रखंड सचिव आनंदी यादव, उपेंद्र कुमार, सदानंद यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: अशोक प्रसाद कश्यप बने एसबीएस महाविद्यालय के नए दानदाता सदस्य, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने पर हुई चर्चा 

झारखंड

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने पर हुई चर्चा 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात

बगोदर: छह साल की मासूम बच्ची साथ दुष्कर्म. 15 वर्षीय पड़ोसी आरोपी किशोर गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर: छह साल की मासूम बच्ची साथ दुष्कर्म. 15 वर्षीय पड़ोसी आरोपी किशोर गिरफ्तार

गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात