विरोध प्रदर्शन

भाकपा माले जमुआ पूर्वी कमिटी ने नवडीहा ओपी का किया घेराव, विभिन्न मुद्दों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

ओपी प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भाकपा माले जमुआ पूर्वी कमिटी ने नवडीहा ओपी का किया घेराव, विभिन्न मुद्दों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

न्यूज11  भारत

गिरिडीह/डेस्क भाकपा माले जमुआ पूर्वी कमिटी द्वारा नवडीहा ओपी घेराव का कार्यक्रम आंशिक रूप से सफल रहा. ख़राब मौसम व रुक-रुककर हो रही बारिश ने कार्यक्रम में खलल डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी बावजूद दोपहर एक बजे तक सैकड़ों माले कार्यकर्ता ओपी के गेट पर पहुंच गए. इसके बाद गेट पर ही शांतिपूर्ण तरीके से ढा़ई बजे तक विभिन्न मुद्दों को लेकर भाषणबाज़ी होती रही. इस दौरान जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि ओपी में दलालों की ज्यादा चलती है, इस पर ओपी प्रभारी लगाम लगाएं, गरीबों के मामले को स्वयं सुने. वहीं माले नेता सह जिप सदस्य विजय पांडेय ने कहा कि नवडीहा ओपी क्षेत्र में जमीन मामले में ओपी प्रभारी सकारात्मक भूमिका निभाएं. क्षेत्र के तीन व्यक्ति प्रसादी पंडित व अन्य दो मुखिया ओपी में देर रात तक रहते हैं और जनता को लूटते हैं, उस पर प्रभारी लगाम लगाएं.

माले नेत्री मीना दास ने कहा कि यह इस क्षेत्र के सौभाग्य की बात है कि ओपी का नेतृत्व एक महिला के हाथों में है; परंतु वह महिला होकर भी महिलाओं के साथ खड़ा नहीं रहती है, आगे से प्रभारी महिलाओं को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ें. इस दौरान ओपी प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.ओपी प्रभारी द्वारा आम जनता के समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जाता है .

मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य हलधर महतो, जिला सचिव अशोक पासवान, राज्य कमेटी सदस्य मीणा दास, प्रखंड सचिव मनोवर हसन बंटी, किसान नेता अरुण विद्यार्थी, रामेश्वर ठाकुर, लखन हसदा, रामरतन वर्मा,  भागीरथ पंडित, रंजीत यादव, मोती पासवान, दिलीप शर्मा, रणजीत शर्मा, रोहित हाजरा, किशोर शर्मा, सुधीर साह, पंचानन ओझा, टहल हजरा, नकुल दास, दामोदर दास, सहदेव दास, रीझो महतो, तेजो दास, जहीर अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, बाबूलाल मंडल, झबरू दास, मनु रविदास, कैलाश दास आदि ने लोगों को संबोधित किया.

यह भी पढ़ें: मानगो थाना अंतर्गत रोड नंबर 15 मे फर्जी SIR कर्मचारी बनाकर महिला को बंधक बनाया, लाखों रुपए के गहने व नगदी लेकर फरार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.