झारखंड के राज्यपाल रह चुके सीपी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली, र...

झारखंड के राज्यपाल रह चुके सीपी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली, राज्यसभा पदेन सभापति बने

झारखंड के राज्यपाल रह चुके सीपी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली राज्यसभा पदेन सभापति बने

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के राज्यपाल रह चुके सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को देश के 15वें उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली. इसी के साथ वह राज्यसभा के सभापति भी बन गये. कुछ दिनों पहले उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने से पहले पद और गोपनीयता की शपथ ली. राधाकृष्णन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. देश का 15वां उपराष्ट्रपति और राज्यसभा का पदेन सभापति बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई भरोसा जताया कि सदन का हर सदस्य सदन की परंपराओं का सम्मान करेगा और आपकी गरिमा को बनाए रखेगा.” 

प्रधानमंत्री ने राधाकृष्णन की तारीफ करते हुए कहा कि ये किसान परिवार से आते हैं और उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित किया है. राजनीति उनकी यात्रा का सिर्फ एक हिस्सा रही है  जबकि समाज सेवा इनका मुख्य मिशन रहा है. साधारण परिवार से उच्च पद तक पहुंचना हमारे लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है.

बता दें कि पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में 21 जुलाई, 2025 को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद हुए चुनाव में सीपी राधाकृष्णन बड़ी जीत दर्ज करते हुए उपराष्ट्रपति बने थे. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से चेन्नई तक सस्ता हुआ कमर्शियल गैस, लगातार दूसरे महीने कीमतों में गिरावट.. जानें नया दाम

संबंधित सामग्री

झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

झारखंड

झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

झारखंड

नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

झारखंड

गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

झारखंड

छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

JCSTI के अंतर्गत रांची साइंस सेंटर में सात दिवसीय साइंस इनोवेशन कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन 

झारखंड

JCSTI के अंतर्गत रांची साइंस सेंटर में सात दिवसीय साइंस इनोवेशन कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन