अवैध कोचिंग के खिलाफ कार्रवाई

लालपुर के हरिओम टावर में अवैध कोचिंग के खिलाफ निगम की कार्रवाई, चार संस्थान सील

लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम टावर में बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है.

By : Ark Sahuliyar
लालपुर के हरिओम टावर में अवैध कोचिंग के खिलाफ निगम की कार्रवाई, चार संस्थान सील

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम टावर में बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे चार कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया. 

नगर निगम की ओर से इन कोचिंग संस्थानों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था. नोटिस के बावजूद संस्थानों का संचालन जारी रहने के बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए हरिओम टावर पहुंचकर संस्थानों को सील किया.

कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी समेत पूरी टीम मौके पर मौजूद रही. जांच के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित किए जा रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई. नगर निगम की कार्रवाई में पतंजलि आईएएस एकेडमी, मोशन और पाठशाला समेत हरिओम टावर में संचालित कुल चार कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है. 

यह भी पढ़ें- मुख्य सचिव से BJP की मुलाकात के बाद दिए गए अल्टीमेटम पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- भाजपा ऐसा अल्टीमेटम कई बार दे चुकी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.