इस्कॉन की रथ यात्रा

इस्कॉन की रथ यात्रा पर विवाद, न्यास समिति ने जताई आपत्ति, कहा- &quotयह हिन्दू परंपरा के विरुद्ध&quot

इस वर्ष विदेशी संस्कृति के अनुयायी इस्कॉन की ओर से हिन्दू परंपरा के विरुद्ध अपने हिसाब से पंचमी तिथि को रथ यात्रा निकाली जा रही है, जिसका हिंदू संगठन के लोग विरोध कर रहे हैं.

By : News11 Bharat
इस्कॉन की रथ यात्रा पर विवाद, न्यास समिति ने जताई आपत्ति, कहा- &quotयह हिन्दू परंपरा के विरुद्ध&quot

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
हर साल आषाढ़ की द्वितीय तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है. यह परम्परा सदियों पुरानी है, जो हिन्दुओं के पवित्र धाम पूरी से समस्त विश्व में संचालित है. इस वर्ष विदेशी संस्कृति के अनुयायी इस्कॉन की ओर से हिन्दू परंपरा के विरुद्ध अपने हिसाब से पंचमी तिथि को रथ यात्रा निकाली जा रही है. परंपरा के विरुद्ध कार्य करने पर कई हिंदू संगठन के लोग इसका विरोध कर रहे हैं. 

न्यास समिति के उपाध्यक्ष सह प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ साहदेव ने इस्कॉन द्वारा निकाली जा रही इस रथ यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा इस्कॉन की और से हिन्दू परंपरा के विरुद्ध अपने हिसाब से पंचमी तिथि को रथ यात्रा निकाली जा रही है. यहां तक की परंपरा के अनुसार रथ का निर्माण भी नहीं कराया गया है. केवल एक गाड़ी को रथ का नाम दिया जा रहा है और इसी गाड़ी में भगवान के स्वरुप को बैठा कर रथ यात्रा निकाली जाएगी. इतना ही नहीं रथ का समापन एक आपार्टमेंट के बाहर होगा, जो कि काफी विचित्र है. 

रांची की पारंपरिक रथ यात्रा 

सुधांशु नाथ साहदेव ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में भी रथ यात्रा की परंपरा नागवंशी साम्राज्य के द्वारा शुरू की गयी थी. सर्वप्रथम वर्ष 1691 में नागवंशी राजा ठाकुर एनीनाथ साहदेव ने पूरी के तर्ज पर रांची के जगन्नाथपुर में एक पहाड़ी के ऊपर अपने कुल देवता भगवान जगन्नाथ का एक भव्य मंदिर का निर्माण करवाया था. पूरी में समुद्र है जो रांची में संभव नहीं है इसलिए उन्होंने मंदिर के दक्षिण की और समुद्र के स्थान पर विशाल तालाब का निर्माण भी करवाया था, ताकि मंदिर में भक्तों को पूरी जैसी अनुभूति मिले. 

जिस तरह आदि शंकराचार्य के समय से आशाढ़ की द्वितीय तिथि को रथ यात्रा निकाली जाती है, उसी प्रकार ठाकुर साहब एवं उनके साम्राज्य के नागरिकों द्वारा 1691 से ही भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथ में बैठा कर मौसीबाड़ी श्रद्धा पूर्वक ले जाया जाता है. उसके बाद 9 दिनों के वहां के प्रवास के बाद भगवान पुन: अपने स्थान पर रथ में बैठकर वापस आते हैं. सारी परंपराओं का निर्वहन ठीक वैसे ही होता है जैसे पुरी में होता है. 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.