न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में कांग्रेस आक्रमक मूड में है. इस मुद्दे को लेकर पूरे देश के पचास शहरों में कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. पीसी के जरिए कांग्रेस चंदा चोरी के कारणों ओर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी. झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बिहार के मुजफ्फरपुर में पीसी की जिम्मेदारी दी गई है. राजेश ठाकुर ने बयान दिया है कि चंदा चोरी कोई साधारण मसला नहीं है. ये एक साजिश है कांग्रेस पूरे देश में इसको लेकर कांग्रेस मुखर है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चंदा चोरी के जिम्मेदार लोगों का पर्दाफाश करेगी.
यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली मामले में रांची पुलिस ने कोर्ट में 2400 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल