भाजपा कार्यालय घेराव

रांची: आज कांग्रेस करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, हरमू मैदान से शुरू होगा मार्च, रांची पुलिस अलर्ट

कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है. रांची में कांग्रेस, बीजेपी कार्यालय का घेराव करेगी.

By : News11 Bharat
रांची: आज कांग्रेस करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, हरमू मैदान से शुरू होगा मार्च, रांची पुलिस अलर्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 NEET पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है. कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता आज देशभर में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करेंगे. इसी क्रम में आज रांची में भी कांग्रेस, बीजेपी कार्यालय का घेराव करने वाली है. 

राजधानी रांची के हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आज हरमू मैदान में जुटेंगे. इसके बाद हरमू मैदान से प्रदेश बीजेपी कार्यालय के लिए मार्च निकलेगी. इधर घेराव को लेकर बीजेपी कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. पुलिस ने कई जगहों पर की बैरिकेडिंग की है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी कार्यालय से पहले ही रोकने की तैयारी है. प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. 

बताते चलें कल बुधवार को भाजपा ने भी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया था. इस दौरान कल दोनों पार्टियां आपस में भीड़ गयी थी. मौके पर कल हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अंडे फेंकने की भी ख़बरें सामने आई थी. 

इसे भी पढ़ें: राँची: DSPMU में बढ़ा छात्र-प्रशासन विवाद, शिक्षकों ने किया 24 जुलाई को सामूहिक अवकाश का ऐलान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.