न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: NEET पेपर लीक मामले पर देशभर में हो रहे विरोध के बाद आख़िरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्ष पार्टी कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग संयोजक किशोर शाहदेव ने कहा कि छात्रों का मुख्य मुद्दा था, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जो मिल गया है, लेकिन अब भी कई मांगें हैं, जो पूरी होनी बाकी है.
किशोर शाहदेव ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों पर जो लाठीचार्ज हुआ है, उस पर कार्रवाई अभी बाकी है. साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार आना भी अभी बाकी है. देशभर में चल रहे आंदोलन पर किशोर शाहदेव ने कहा कि अब विपक्षी पार्टियां और छात्र आपस में तय करेंगे कि आंदोलन को किस तरह आगे बढ़ाना है.