कांग्रेस की सांगठनिक बैठक: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, हर वास्तविक वोट...

कांग्रेस की सांगठनिक बैठक

कांग्रेस की सांगठनिक बैठक: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, हर वास्तविक वोटर की रक्षा करेगी पार्टी: के राजू

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने पलामू दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की.

कांग्रेस की सांगठनिक बैठक वोटर लिस्ट में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं हर वास्तविक वोटर की रक्षा करेगी पार्टी के राजू

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने पलामू दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. शाहपुर स्थित एक निजी होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में झारखंड प्रभारी के राजू ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पलामू जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करना था. उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस पार्टी ने गाँव और ब्लॉक स्तर पर कई बैठकें करके इस कार्य की समीक्षा की है और जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी यह एक प्रमुख मुद्दा रहेगा. के राजू ने स्पष्ट किया कि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को उनके आवंटित क्षेत्रों में एसएसआर की निगरानी करने तथा बीएलओ और बीएलए के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रत्येक वास्तविक मतदाता के अधिकारों की रक्षा की जा सके. उन्होंने इसके पीछे दो मुख्य उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान में मतदान का अधिकार कांग्रेस पार्टी द्वारा ही दिया गया है, इसलिए पार्टी का यह प्रयास है कि कोई भी राजनीतिक ताकत इस अधिकार को प्रभावित न कर सके. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची से कांग्रेस समर्थकों के नाम हटाने की कोशिश कर रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी के बीएलए, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं जिससे पलामू जिले में एक भी वास्तविक मतदाता का नाम न छूटे.

संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा करते हुए झारखंड प्रभारी ने बताया कि नवनिर्वाचित जिला कांग्रेस कमेटी में पहली बार प्रत्येक पदाधिकारी को लिखित अधिसूचना के माध्यम से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसके तहत सभी उपाध्यक्षों को विधानसभा स्तर की, महासचिवों को ब्लॉक स्तर की और सचिवों को मंडल स्तर की स्पष्ट जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी कुछ पदाधिकारियों को जिले में काम करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. सुरेश बैठा को पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं में पार्टी के काम को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि चतरा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली पलामू की विधानसभा सीटों के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों और पांच सचिवों को पांच अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है जो जिला कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर संगठनात्मक मजबूती के लिए काम करेंगे.

आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता उपस्थित थे. इसके साथ ही पलामू के वर्तमान जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष और जिले के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही.

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6  वाहन जब्त

झारखंड

बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6  वाहन जब्त

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के कड़े आदेशों और स्थानीय प्रशासन की लगातार पैनी नजर के बावजूद क्षेत्र में बालू माफियाओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

एनजीटी की रोक के बावजूद बालू तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, चार हाईवा जब्त, चालक फरार

झारखंड

एनजीटी की रोक के बावजूद बालू तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, चार हाईवा जब्त, चालक फरार

तमाड़ थाना क्षेत्र में एनजीटी द्वारा बालू उठाव पर प्रतिबंध के बावजूद कांची नदी से अवैध बालू खनन और तस्करी का खेल बेखौफ जारी था.

गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय में डीसी ने विद्यार्थियों को SIR-2026 अभियान की दी जानकारी

झारखंड

गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय में डीसी ने विद्यार्थियों को SIR-2026 अभियान की दी जानकारी

उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र स्थित गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया.

नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर दो स्थानों पर भरे गए सड़क के गड्ढे, लोगो व वाहन चालकों को मिली राहत

झारखंड

नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर दो स्थानों पर भरे गए सड़क के गड्ढे, लोगो व वाहन चालकों को मिली राहत

नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती की पहल पर शहर क़े दो स्थानों पर गड्ढों को भरवाया गया.

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 DC ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

झारखंड

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 DC ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश