न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन सृजन अभियान के तहत तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.
छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. ये दोनों नेता राज्य में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और योग्य जिला अध्यक्षों के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे.
वहीं राजस्थान के लिए सांसद सुखदेव भगत, झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप और कांग्रेस विधायक ममता देवी को AICC पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये तीनों नेता राजस्थान में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा और जिला स्तर पर नेतृत्व चयन की प्रक्रिया में शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें- रांची SSP राकेश रंजन, सिटी SP पारस राणा और ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, देखें PHOTOS