आधार केंद्र

पलामू: कांग्रेसियों ने बंद पड़े आधार केंद्र चालू कराने के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

नीलांब-पितांबरपुर प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

By : News11 Bharat
पलामू: कांग्रेसियों ने बंद पड़े आधार केंद्र चालू कराने के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

न्यूज़11 भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नीलांब-पितांबरपुर प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र बंद रहने से आम लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक सुधार कराने के लिए भी ग्रामीणों को दूसरे जगहों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. इससे ग्रामीणों को समय और आर्थिक दोनों ही समस्याएं हो रही हैं. 

ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए प्रखंड कांग्रेस कमिटी, नीलांबर-पीतांबरपुर के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जागो महतो को ज्ञापन सौंपकर प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र शीघ्र चालू कराने की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आधार कार्ड आज लगभग सभी सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज बन चुका है. से में प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र का संचालित नहीं होना आम जनता के लिए बड़ी समस्या है.उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय में अविलंब आधार केंद्र शुरू कराने की मांग की है.

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने कहा कि जिला प्रशासन से बात कर एक सप्ताह के भीतर प्रखंड कार्यालय में आधार केंद्र शुरू कर दिया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को आधार से संबंधित सभी सेवाएं प्रखंड मुख्यालय में ही उपलब्ध हो सकें. इस ,ओके पर ग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी, गंगा देवी, अरबिंद मिश्र, अजय सिंह,रमेश कुशवाहा, प्रदीप पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: भगवान जगन्नाथ को लगाया गया छप्पन भोग, दर्शन के लिए खुले कपाट, कल रथ यात्रा
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.