देवरी में कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र

By : Vaibhaw Vikram
देवरी में कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र

नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
गिरीडीह/डेस्क:
देवरी प्रखंड स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय के अध्यक्षता में एक बैठक किया गया बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष सतीश केडिया से प्रखंड की जन समस्या से अवगत कराया गया. इस दौरान लोगों ने 13 सूत्री का मांग पत्र भी सौंपा. जिसमें बताया गया कि देवरी में कई रोड टेंडर के बाबजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है. कई गांव में सड़क ही नहीं है, प्रखंड में चिकित्सक की कमी है, डिग्री कॉलेज नहीं है, असको पंचायत में जल नल योजना अधूरा है, पुल, पुलिया, सहित विभिन्न योजनाओं में 13 सूत्री का एक मांग पत्र बना कर सौंपा गया. 

इस दौरान जिला अध्यक्ष केडिया ने बताया कि देवरी में चिकित्सक के मामले में हम सिविल सर्जन ओर मंत्री से बात किए. जिसमें बताया गया कि आगामी जुलाई माह तक देवरी में चिकित्सक का पोस्टिंग हो जाएगा. इस दौरान जिला अध्यक्ष केडिया  ने देवरी को नवादा से गिरिडीह नई रेल परियोजना में जोड़ने को लेकर एक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन भी किया और कहा कि देवरी को उक्त रेल परियोजना में जोड़ने के लिए स्थानीय सांसद और रेल मंत्री से भी मांग किया जाएगा, ताकि देवरी को नवादा से गिरिडीह रेल परियोजना का लाभ मिल सके. 

इस दौरान जिला अध्यक्ष  केडिया अंचलाधिकारी से भी मिलकर जन समस्या पर बात किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, कांग्रेसी नेता रघुनंदन प्रसाद सिंह, कपिकदेव राय, अनिल चौधरी,प्रदीप राय, रामदेव चौधरी, गोपाल राय ,सत्यानंद राय, आदि कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: देवरी में ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन के नए कार्यालय का उद्घाटन, सदस्यों में दिखा उत्साह

संबंधित सामग्री

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.  

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

MLC चुनाव को लेकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जेडीयू MLC नीरज कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि यह ललन सिंह का भी विरोध किए थे। 

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ।