शोक सभा का आयोजन 

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर चौपारण प्रखंड के डाक बंगला परिसर में शोक सभा का आयोजन 

चौपारण प्रखंड के डाक बंगला परिसर में आज झामुमो नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर चौपारण प्रखंड के डाक बंगला परिसर में शोक सभा का आयोजन 

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण प्रखंड के डाक बंगला परिसर में आज झामुमो नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया. सभा झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय माननीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर आयोजित की गई थी.

उल्लेखनीय है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी का 56 वर्ष की आयु में 6 सितंबर की देर रात गिरिडीह स्थित आवास पर हृदयाघात से निधन हो गया था. वे गिरिडीह विधानसभा से दो बार विधायक थे और सोरेन परिवार के करीबी माने जाते थे. 

शोक सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर वीरेंद्र राणा ने कहा कि सुदिव्य सोनू जी का जाना झारखंड मुक्ति मोर्चा और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. वे जमीन से जुड़े और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे.
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.