न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधान सभा अध्यक्ष को राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित "JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY" पुस्तक तथा कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की. "JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY" पुस्तक में राज्य सरकार की ओर से विगत जनवरी माह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे का विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित है तथा कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की समग्र जानकारी समाहित की गई है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को "JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY" पुस्तक एवं कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की.
ये भी पढ़ें- रांची नगर निगम का सख्त आदेश.. जर्जर होर्डिंग्स हटाने के निर्देश, एक हफ्ते का अल्टीमेटम
स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो से मिले CM हेमंत सोरेन, "JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY" पुस्तक की भेंट
संबंधित सामग्री
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई
झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.