राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क: रामगढ़ छावनी क्षेत्र में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय योगदान को देखते हुए रामगढ़ छावनी परिषद द्वारा समाजसेवी एवं युवा जननेता धनंजय कुमार पुटूस को 'स्वच्छता प्रहरी / लीड फैसिलिटेटर (Lead Facilitator)' के रूप में नामांकित किया गया है.
छावनी परिषद, रामगढ़ के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि धनंजय कुमार पुटूस ने स्वच्छता जागरूकता, नागरिक सहभागिता एवं साफ-सफाई अभियान को मजबूत करने में सराहनीय भूमिका निभाई है. उनके समर्पण और सक्रिय प्रयासों को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इस अवसर पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में भी आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा रामगढ़ छावनी क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.
उन्होंने छावनी परिषद द्वारा दिए गए इस सम्मान एवं जिम्मेदारी के लिए मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और विकसित रामगढ़ का निर्माण संभव है. यह नामांकन क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के प्रति धनंजय कुमार पुटूस के सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: उमर खालिद को दिल्ली HC से बड़ी राहत, मां की सर्जरी के लिए मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत