कोयला तस्करों में हड़कम्प

सीआईएसएफ की घेराबंदी से तस्करों में हड़कंप, ट्रैक्टर छोड़ बोरी फेंककर भागा चालक; 1.010 टन अवैध कोयला जब्त

सीआईएसएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अवैध कोयले की एक और खेप पकड़ी गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सीआईएसएफ की घेराबंदी से तस्करों में हड़कंप, ट्रैक्टर छोड़ बोरी फेंककर भागा चालक; 1.010 टन अवैध कोयला जब्त

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी/पिपरवार. पिपरवार क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. शुक्रवार को सीआईएसएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अवैध कोयले की एक और खेप पकड़ी गई. कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक सीआईएसएफ को देखकर बोरियों से लदा कोयला रास्ते में फेंककर जंगल की ओर फरार हो गया. बाद में चलाए गए विशेष कोल रेड अभियान में 1.010 टन अवैध कोयला बरामद किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरवार क्षेत्र स्थित लायंस क्लब चेक पोस्ट के समीप आसूचना शाखा के जवान नियमित निगरानी में तैनात थे. इसी दौरान एक ट्रैक्टर, जिसमें कल्टीवेटर लगा हुआ था और उस पर कई बोरियां लदी थीं, संदिग्ध अवस्था में गुजरता दिखाई दिया. जवानों ने जब वाहन को रोकने का संकेत दिया तो चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया. पीछा किए जाने पर उसने कल्टीवेटर पर लदी बोरियों को रास्ते में गिरा दिया और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया.

सूचना मिलते ही सीआईएसएफ ने तत्काल इलाके में विशेष कोल रेड अभियान शुरू किया. लायंस क्लब चेक पोस्ट से लगभग 50 मीटर दूर चलाए गए अभियान के दौरान गिरी हुई बोरियों की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 1.010 टन अवैध कोयला बरामद हुआ. जब्त कोयले को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया.

यह पूरी कार्रवाई 'सी' समवाय प्रभारी निरीक्षक संतोष बिन्हा की मौजूदगी तथा उप कमांडेंट दिनेश कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई. अभियान में आसूचना शाखा और सीआईएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया.

सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि पिपरवार एवं एनके क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा कि आसूचना आधारित ऑपरेशन, नियमित गश्त, ड्रोन निगरानी और आकस्मिक कोल रेड के माध्यम से कोयला माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ने का काम किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति की चोरी और अवैध कोयला तस्करी में शामिल तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनसमस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.