हजारीबाग में अवैध कोयले पर सीआईएसएफ की एक और बड़ी कार्रवाई, 113.32 टन अवैध कोयला जब्त

सीआईएसएफ की एक और बड़ी कार्रवाई

हजारीबाग में अवैध कोयले पर सीआईएसएफ की एक और बड़ी कार्रवाई, 113.32 टन अवैध कोयला जब्त

यह कार्रवाई विवेक शर्मा, वरिष्ठ कमाण्डेंट के नेतृत्व तथा उप कमाण्डेंट सुरेश एवं सहायक कमाण्डेंट संजीव कुमार मीणा की उपस्थिति में की गई.

हजारीबाग में अवैध कोयले पर सीआईएसएफ की एक और बड़ी कार्रवाई 11332 टन अवैध कोयला जब्त

न्यूज़11 भारत 
हजारीबाग/डेस्क:
अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सीआईएसएफ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में केऔसुब इकाई एनटीपीसी-सीएमपी हजारीबाग ने 27 अगस्त को 1400 बजे से 2230 बजे तक एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चपरी, जिला हजारीबाग स्थित एक अवैध कोयला भंडारण स्थल से 113.32 टन अवैध कोयला जब्त किया. यह कार्रवाई विवेक शर्मा, वरिष्ठ कमाण्डेंट के नेतृत्व तथा उप कमाण्डेंट सुरेश एवं सहायक कमाण्डेंट संजीव कुमार मीणा की उपस्थिति में की गई. विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम द्वारा इकाई से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर एवं दुर्गम वन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ग्राम चपरी क्षेत्र में संदिग्ध अवैध कोयला भंडारण स्थल की सघन तलाशी एवं जांच की गई, जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कोयला बरामद हुआ. अभियान की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ द्वारा पर्याप्त संख्या में बल सदस्यों को तैनात कर क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया. 

कार्रवाई के दौरान ग्राम चपरी में अवैध रूप से भंडारित कोयले को 05 हाईवा वाहनों के माध्यम से एनटीपीसी के कांटा घर तक लाकर विधिवत वजन कराया गया. वजन के दौरान कुल 113.32 टन कोयला पाया गया.  जब्त कोयले को स्टॉकर-रीक्लेमर क्षेत्र में सुरक्षित रूप से डंप कर संरक्षित किया गया है.  सीआईएसएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध कोयला खनन, परिवहन, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सुरक्षा बल की निगरानी लगातार जारी है. विशेष रूप से सुदूर एवं वन क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित कोयला भंडारण एवं तस्करी की गतिविधियों पर सीआईएसएफ द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है. यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत उपलब्ध वैधानिक अधिकारों के अनुसार की गई है.  सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय संपत्ति एवं कोयला संसाधनों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. अवैध कोयला खनन, परिवहन, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन एवं प्रभावी अभियान जारी रहेंगे. केऔसुब इकाई एनटीपीसी सीएमपी हजारीबाग ने अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकारी/राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है.

यह भी पढ़ें- रांची पुलिस एसोसिएशन ने भी डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ खोला मोर्चा, पांच दिनों का अल्टीमेटम 

 

संबंधित सामग्री

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

झारखंड

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

विजेता को 50 हजार और उपविजेता को 30 हजार रुपये नगद पुरस्कार