मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई सीसीएल एनके पिपरवार के तत्वावधान में आरसीएम साइडिंग, पिपरवार एरिया में धरना, घेराव एवं प्रदर्शन की संभावित स्थिति से निपटने को लेकर संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.
मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन और बंद के आह्वान जैसी परिस्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और समन्वय का अभ्यास करना था. इस दौरान विभिन्न सुरक्षा एवं आपातकालीन एजेंसियों ने मिलकर हालात को नियंत्रित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया.
इस संयुक्त अभ्यास में स्थानीय पुलिस, इंडियन रिजर्व बटालियन, स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, सीसीएल सिक्योरिटी स्टाफ, सीसीएल फायर विंग, एंबुलेंस सेवा के साथ सीसीएल अस्पताल के कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दिनेश कुमार ने की. इस दौरान उप कमांडेंट अजय कुमार पांडे, सहायक कमांडेंट मनोहर बरवा तथा अमनदीप भी मौजूद रहे. मंच संचालन निरीक्षक राजीव रंजन ने किया, जबकि महिला प्रतिनिधित्व निरीक्षक सुमन तिवारी ने किया. वहीं क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच की ओर से निरीक्षक राजेश कुमार सरोज भी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजन सिंह राजा बने कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि