रक्षाबंधन

पेटल ब्लूम एकेडमी में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, बांधी भाई-बहन के प्रेम की डोर 

रक्षाबंधन को लेकर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.

By : Dipali Kumari
पेटल ब्लूम एकेडमी में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, बांधी भाई-बहन के प्रेम की डोर 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह के आदर्शनगर स्थित पेटल ब्लूम एकेडमी, प्ले कम प्राइमरी स्कूल में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. रक्षाबंधन को लेकर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियों के साथ एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी और भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह एवं आपसी विश्वास की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया. 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. नन्हे बच्चों ने उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन समारोह में भाग लिया. बच्चों के चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ नजर आ रही थी. राखी बांधने के साथ बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं. इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा. 

मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है. विद्यालय में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना भी है. 

विद्यालय के डायरेक्टर कुमार विवेक ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक संस्कार विकसित होते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी जरूरी है. वहीं विद्यालय की मैनेजमेंट माया देवी ने भी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं रिया, शिवानी, साजिया, सिमरन, पायल एवं आकांक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. रक्षाबंधन समारोह के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर पर्व की खुशियां मनाईं. विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों एवं अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं. इस आयोजन से पेटल ब्लूम एकेडमी का पूरा परिसर प्रेम, स्नेह, भाईचारे और उल्लास से सराबोर नजर आया.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा: जमीन विवाद में पति-पत्नी और 12 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.