ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत भोजुडीह ओपी क्षेत्र के दास टोला में सोमवार सुबह बच्चा चोरी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया था. चार बच्चों के अचानक गायब होने की सूचना से ग्रामीणों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजन रोते-बिलखते पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के थाना एवं ओपी को सूचना दी और सड़कों पर जांच शुरू कर दी.
हालांकि, दोबारा घर और आसपास तलाश करने पर चारों बच्चे घर के बगल में ही बड़े पापा के कमरे में सुरक्षित मिल गए. बच्चे उमानंद और प्रवीण अपने जेठ पंकज के घर में ही थे. इसके बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई और बच्चा चोरी की बात महज अफवाह साबित हुई.
बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. भोजुडीह ओपी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें. पहले घर और आसपास अच्छी तरह खोजबीन करें, उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें. उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इस खबर का उद्देश्य पूर्व में फैली बच्चा चोरी की अफवाह का खंडन कर सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना.
यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्रों के सभी 89 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान करा कर लौटीं सभी पोलिंग पार्टी