कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

नधनबाणी गांव की गोबिंद मुंडा का विशाखापत्तनम में हो गया था आकस्मिक निधन

कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान त्वरित सहायता के दिए निर्देश

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बरसोल थाना क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत नधनबाणी गांव की गोबिंद मुंडा (उम्र 27) अपने भाइयों के साथ विशाखापट्टनम रोजी रोती की तलाश के लिए गया था.उहीं पर उक्त व्यक्ति का आकस्मिक निधन हो गया.मृतक के भाई गोपाल मुंडा ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 4 दिन पहले उन लोग काम के लिए विशाखापट्टनम गए थे. उस समय ट्रेन में ही अचानक गोविंदा का तबीयत बिगड़ गयी थी. उन लोग उसको लेकर किसी तरह विशाखापट्टनम पहुंचे. फिर उहाँ से अपना रूम पहुंचे. रूम में तबीयत और बिगड़ गई. उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. थोड़ा तबीयत ठीक होने के बाद उसको घर ले आने के लिए सिद्धांत लिया गया. घर लाने की तैयारी की जा रही थी उसी समय उक्त व्यक्ति का आकस्मिक निधन हो गया.

 पूर्ब विधायक कुणाल सारंगी को दी गई सूचना

मृतक के परिजनों ने इसकी सुचना पूर्ब विधायक कुणाल सारंगी को दिया. मृतक के परिजन विशाखापट्टनम से सब लाने के लिए असमर्थ थे. तब कुणाल ने घटना की जानकारी मिलते ही ट्वीट कर मुख्यमंत्री को इस त्रासदी से अवगत कराया.उन्होंने लिखा कि पीड़ित परिवार अपने परिजन के पार्थिव शरीर को घर लाने में असमर्थ है, अतः सरकार इस पर संज्ञान ले.इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जान गंवाने वाले राज्य के श्रमिक गोविंद मुंडा के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने राज्य के माइग्रेंट सेल को मामले में हस्तक्षेप करने और परिजनों की सहायता करने को कहा है. मृतक के पार्थिव शरीर को अविलंब झारखंड लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में गरिमापूर्ण तरीके से हो सके. दूसरी और मृतक के घर पर मृतक के मां तथा भाभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: जेएमएम केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के आरोपों को बताया निराधार

संबंधित सामग्री

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

झारखंड

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

पलामू एसपी ने अपराध-नक्सलवाद पर कसी नकेल, पुलिस अधिकारियों को जनता के सहयोग से कार्य करने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू एसपी ने अपराध-नक्सलवाद पर कसी नकेल, पुलिस अधिकारियों को जनता के सहयोग से कार्य करने का दिया निर्देश

पोक्सो एक्ट के आरोपी को मिला 20 साल का कठोर कारावास और ₹45000 जुर्माने की भी सजा

झारखंड

पोक्सो एक्ट के आरोपी को मिला 20 साल का कठोर कारावास और ₹45000 जुर्माने की भी सजा