डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा की दरगाह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी

219वें उर्स मेले

डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा की दरगाह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी

219वें उर्स मेले में शामिल होने डोरंडा स्थित दरगाह पहुंचे मुख्यमंत्री, अमन-चैन और खुशहाली की कामना की

डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा की दरगाह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
219वें उर्स मेले के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची के डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा की दरगाह पहुंचे. यहां उन्होंने रिसालदार बाबा के मजार पर चादरपोशी कर राज्य की खुशहाली, अमन-चैन और समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री के दरगाह पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान जिले के उपायुक्त (DC), SSP, सिटी SP, SDM सहित अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धार्मिक परंपरा के अनुसार मजार पर चादर चढ़ाई और दुआ की. उनके साथ मौजूद अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उर्स मेले को लेकर दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्साह का माहौल रहा. 219वें उर्स मेले के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए भी दरगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही.

यह भी पढ़ें- रांची: रिसालदार बाबा के उर्स में जैप और BMP जवानों ने चढ़ाई चादर, गाजे-बाजे के साथ पहुंचे दरगाह

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.