छात्र आन्दोलन

नैतिकता दिखाते हुए तत्काल इस्तीफा दें मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन - संदीप वर्मा

जनहित के मुद्दों से भागने के लिए छोटा रखा गया है विधानसभा सत्र

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नैतिकता दिखाते हुए तत्काल इस्तीफा दें मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन - संदीप वर्मा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों से बचने के लिए छोटा रखा गया है. सरकार को सदन में प्रदेश के युवाओं, कानून-व्यवस्था और विभिन्न घोटालों पर जवाब देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि पिछले 13 दिनों से राज्यभर के छात्र रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं. बारिश और धूप के बीच छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है. वहीं, केंद्र में नीट परीक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर पूरी तरह मौन हैं.

संदीप वर्मा ने मांग किया कि चौदहवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा को तत्काल रद्द किया जाए तथा पिछले सात वर्षों में आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराई जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि चौदहवीं जेपीएससी परीक्षा से जुड़े आरोपियों के पास पोस्ट-डेटेड चेक और जमीन के दस्तावेज मिलने जैसी बातें गंभीर सवाल खड़े करती हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि विधानसभा के इस सत्र में सरकार को प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, ट्रेजरी घोटाला, कौशल विकास योजना में कथित गड़बड़ी तथा अन्य मामलों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए. साथ ही सरकार यह भी बताए कि इन मामलों में अब तक कितने लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और जांच की वर्तमान स्थिति क्या है.

संदीप वर्मा ने कहा कि जब जांच एजेंसियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और कई मामलों में कार्रवाई को लेकर जनता के मन में संदेह है, तब सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने मांग किया कि मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें और सभी मामलों की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि प्रदेश के युवाओं और जनता का विश्वास बहाल हो सके.

यह भी पढ़ें: उंटारी रोड में डायन-बिसाही के संदेह में व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.