K. Ravi Kumar

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया जनजातीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात

मतदाता सूची के दावा-आपत्ति में आ रही कठिनाइयों को जाना

By : Ark Sahuliyar
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया जनजातीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात

न्यूज़11 भारत 
साहेबगंज/बरहरवा/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने साहेबगंज जिले के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बेलपहाड़ी का दौरा कर पहाड़िया जनजातीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के दावा-आपत्ति एवं सुनवाई की प्रक्रिया में समुदाय के लोगों को आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के दूर-दराज एवं दुर्गम इलाकों में जनजातीय समुदाय की कई बस्तियां हैं. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों एवं सुनवाई के लिए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में कठिनाई होती है. इसलिए निर्वाचन से जुड़े अधिकारी संवेदनशीलता के साथ स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि दूरी अथवा अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे.

के. रवि कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय समुदाय के लोगों से संबंधित जो दस्तावेज प्रखंड कार्यालय अथवा प्रशासनिक अभिलेखों में उपलब्ध हैं, उनका आवश्यकतानुसार मिलान करते हुए निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी स्तर पर होने वाली सुनवाई में पात्र भारतीय नागरिकों को नियमानुसार आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए. उपलब्ध सरकारी अभिलेखों एवं दस्तावेजों का समुचित सत्यापन किया जाए, जिससे पात्र नागरिकों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्थानीय स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने तथा पात्र नागरिकों को दावा-आपत्ति, दस्तावेज सत्यापन एवं ERO सुनवाई की प्रक्रिया के संबंध में समुचित जानकारी देने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पात्र नागरिकों के लिए सुगम एवं सुलभ बनाना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार की तीन नीतियों से झारखंड को हर साल होगा 22 हजार करोड़ का नुकसान: राधाकृष्ण किशोर 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.