रथ यात्रा

पलामू: भगवान जगन्नाथ को लगाया गया छप्पन भोग, दर्शन के लिए खुले कपाट, कल रथ यात्रा 

चैनपुर राजगढ़ में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का विशेष पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कल गुरुवार को निकलेगी भव्य रथ यात्रा.

By : News11 Bharat
पलामू: भगवान जगन्नाथ को लगाया गया छप्पन भोग, दर्शन के लिए खुले कपाट, कल रथ यात्रा 

न्यूज़11 भारत 

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के ऐतिहासिक चैनपुर राजगढ़ में आज बुधवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का विशेष पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. 176 वर्षों से चली आ रही परंपरा के निर्वहन के तहत स्नान पूर्णिमा के बाद 15 दिनों तक भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अनवसर काल में थे. इसके बाद आज बुधवार को भगवान बाहर आये और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कपाट खोले गए. 

विधि-विधान से हुआ विशेष पूजन

कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ. इस दौरान आराध्य देवों को विधि-विधान के साथ 'छप्पन भोग' अर्पित किया गया. वहीँ महाआरती के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

राजपरिवार और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

इस धार्मिक अनुष्ठान में राजपरिवार के सदस्य ठाकुर विश्वदेव नारायण सिंह, ठाकुर बलदेव नारायण सिंह, वरुण देव नारायण सिंह और कुमार विवेक भवानी सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. इस अवसर पर सदर एसडीएम संजय पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

कल निकलेगी भव्य रथयात्रा

राजपरिवार के सदस्य कुमार विवेक भवानी सिंह ने बताया कि राजगढ़ की यह पावन परंपरा पिछले 176 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि कल गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे. रथयात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर आईटीआई में विश्व युवा कौशल दिवस पर प्लेसमेंट ड्राइव, 26 छात्रों को मिला ऑफर लेटर
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.