बेखबर प्रशासन!

चौपारण: बिगहा सरकारी स्कूल बना शराबियों का अड्डा, बीयर-बो​तल और चकना से भरा मिला परिसर

पंचायत समिति सदस्य ने भेजा वीडियो, प्रशासन से जांच की मांग

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चौपारण: बिगहा सरकारी स्कूल बना शराबियों का अड्डा, बीयर-बो​तल और चकना से भरा मिला परिसर

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क:  चौपारण प्रखंड के बिगहा स्थित सरकारी स्कूल की हालत बेहद खराब है. स्कूल परिसर अब शराबियों का अड्डा बन चुका है. यहां हर दिन शराबी बैठकर खुलेआम शराब पीते हैं और स्कूल की दीवारों पर गंदे चित्र बनाते हैं.

बीयर-बोतल, चखना से पटा स्कूल  

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल परिसर में बीयर की बोतल, शराब की बोतल और चकना खाने के अवशेष बिखरे रहते हैं. शराबी वहां बैठकर दिन-रात शराब पीते हैं और स्कूल की दीवारों पर कई तरह के चित्र बना देते हैं. इससे स्कूली बच्चों के भविष्य और स्कूल के माहौल पर बुरा असर पड़ रहा है.

पंचायत समिति सदस्य ने वीडियो भेजकर की शिकायत  

इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव ने प्रशासन को भेजा है. उन्होंने मांग की है कि तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और स्कूल परिसर को शराबियों से मुक्त कराया जाए.

अशोक यादव ने कहा कि यह सरकारी संपत्ति है और बच्चों के पढ़ने की जगह है. यहां शराबियों का जमावड़ा होने से ग्रामीणों में भी आक्रोश है. 

अब ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और बिगहा स्कूल को जल्द ही इस गंदगी से मुक्त कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की आत्मीय मुलाकात
h
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.