उत्पाद सिपाही पेपर लीक

उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में 179 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, संज्ञान लेकर सौंपा जाएगा पुलिस पेपर 

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में 179 आरोपियों के खिलाफ तमाड़ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है.

By : Ark Sahuliyar
उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में 179 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, संज्ञान लेकर सौंपा जाएगा पुलिस पेपर 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में 179 आरोपियों के खिलाफ तमाड़ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गयी है. चार्जशीट पर संज्ञान लेकर आरोपियों को पुलिस पेपर सौंपी जाएगी. मामले को लेकर 11 अप्रैल को पुलिस ने कार्रवाई की थी. मामले में 166 आरोपियों को तमाड़ के रड़गांव से गिरफ्तार  किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी शामिल थे. इसके बाद भी कई की गिरफ्तारी हुई है. 

तमाड़ के रड़गांव में एक अर्धनिर्मित भवन पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को जमा किया गया था, जहां  गैंग के एजेंटों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रश्न और उसके उतर रटाया जा रहा था. 11 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्धनिर्मित भवन पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है. जिसको लेकर विशेष छापेमारी दल ने देर रात धावा बोला. जैसे ही छापेमारी दल भवन के पास पहुंची, लोग इधर-उधर भागने लगे. लेकिन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 166 को धर दबोचा था. सभी अभ्यर्थियों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. गिरोह के कई लोग जेल में बंद है. मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें- चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले भगोड़े प्रिंस खान के दो मुख्य गुर्गे बिहार से गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.