मधु सुदन/ न्यूज11 भारत
सरायकेला/डेस्क: चांडिल थाना क्षेत्र के हुमिद स्थित गिरीधारी होटल के समीप आज शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई. चांडिल थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें: सदन में हंगामे के बीच वितमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया