चाईबासा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जनशताब्दी एक्सप्रेस समय पर चले इसके लिए करेगा जन आंदोलन

By : News11 Bharat
चाईबासा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जनशताब्दी एक्सप्रेस समय पर चले इसके लिए करेगा जन आंदोलन

रोहन निषाद/न्यूज11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: चाईबासा चेंबर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज हावड़ा- बडबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस समय से चले इसके लिए चाईबासा चेबर जन आंदोलन चलायेगी.यह  निर्णय आज चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की द हॉट रेस्टोरेंट में आयोजित की द्वितीया बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता चाईबासा चेंबर के संस्थापक सह अध्यक्ष अनूप कुमार सुल्तानिया द्वारा की गई . बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही चाईबासा चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर रेल डिवीजन के डीआरएम से चक्रधरपुर जाकर मुलाकात कर एक उन्हें एक मांग पत्र सोपेगा उसके बाद भी यदि जनशताब्दी के संचालन में सुधार नहीं हुआ तो व्यापक जन आंदोलन करने से चाईबासा चेबर पीछे नहीं हटेगा . आगामी रेल आंदोलन 2003 में चाईबासा चेंबर द्वारा किये गये रेल आंदोलन से भी व्यापक होगा . बैठक में कार्यसमिति के सभी 17 सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया.

बैठक में निर्णय लिया गया कि नये सदस्यों के लिए जल्द ही  नियम और सदस्यता शुल्क की घोषणा कर दी जाएगी . सचिव दीपक शर्मा ने  बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि 11 नवंबर 25  को चाईबासा चेंबर के एक प्रतिनिधि मंडल ने चाईबासा स्टेट बैंक के प्रबंधक से मिलकर उन्हें जिले रेज़गारी ,नयें करेंसी नोटों की अत्यधिक कमी तथा  फटे पुराने नोटों की समस्या को दूर करने से संबंधित एक मांग पत्र सौंप कर जल्द से समस्या के सामाधान का आग्रह किया है..

उन्होंने यह भी बताया कि चाईबासा चेंबर ट्रस्ट का 25 लाख रुपए का एक फिक्स डिपाजिट जो चाईबासा के  एचडीएफसी बैंक कराया गया था  जिसे चेंबर के दो आजीवन ट्रस्टियों द्वारा गलत तरीके से तुड़वा कर रुपया दूसरे बैंक में ट्रांसफर किया गया‌ था . इसकी जानकारी लेने के लिए चेंबर के अध्यक्ष अनूप कुमार सुल्तानिया के नेतृत्व में 9  सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल नें 12 नवंबर 2025 को बैंक प्रबंधक से मिलकर उन्हें एक  विस्तृत मांग सोपा  और  फिक्स डिपाजिट तथा इससे संबंधित सभी तरह की जानकारी की मांग की  है तथा प्रबंधक को स्पष्ट रूप से कह दिया गया कि यह रुपया चाईबासा चेंबर ट्रस्ट का है जिसे हर हाल में ट्रस्ट वापस लेकर रहेगा ‌.  बैठक में यह  निर्णय लिया गया कि चाईबासा शहर में जगह-जगह भीषण गंदगी और कूड़े-कचरे के ढेर की समस्या के समाधान हेतु जल्द ही  चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद प्रशासक से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपेगा . शहर की ट्रैफिक तथा जाम  की स्थिति के लिए के समाधान के लिए भी जिला प्रशासन से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा ‌. सिनियर सिटिजन के आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्या पर भी विचार किया गया और निर्णय लिया गया कि इसके समाधान के लिए जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम से मुलाकात करेगा .

इसके अलावा चक्रधरपुर की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया चक्रधरपुर से संयुक्त सचिव मनोज जिंदल ने इस बारे में बैठक में विस्तृत जानकारी रखी . बैठक का संचालन सचिव दीपक शर्मा द्वारा किया गया . बैठक में कार्यसमिति के 17 सदस्यों में से 15 सदस्य उपस्थित थे . जिसमें चाईबासा चेंबर के प्रथम अध्यक्ष विमल शर्राफ, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मुंदड़ा तथा सुनील दोदराजका, सचिव दीपक शर्मा, संयुक्त सचिव विमान कुमार पाल तथा मनोज जिंदल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मद्धेशिया, कार्यकारिणी सदस्यों में प्रदीप कुमार सिंह,संजय दोदराजका, गोपेश प्रधान मनीष कुमार सिंह, आशीष पांडे, पिंटू उर्फ रितेश कुमार और  मनीष पसारी उपस्थित थे ‌

यह भी पढ़ें: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

संबंधित सामग्री

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.