अवैध कोयला कारोबार

B&K क्षेत्र के कारो परियोजना में अवैध कोयला कारोबार पर CCL का बड़ा प्रहार, संयुक्त छापेमारी में 45 बाइक जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर CISF और CCL सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई

By : Ark Sahuliyar
B&K क्षेत्र के कारो परियोजना में अवैध कोयला कारोबार पर CCL का बड़ा प्रहार, संयुक्त छापेमारी में 45 बाइक जब्त

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बीएंडके (B&K) क्षेत्र की कारो परियोजना स्थित DC-CPL पैच में शनिवार को अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया. महाप्रबंधक संजय कुमार झा के निर्देशन में CISF और CCL सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा किया गया कोयला बरामद किया, जिसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके अलावा कोयले की ढुलाई और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली करीब 45 मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया.

जंगल का सहारा लेकर फरार हुए तस्कर
संयुक्त टीम के मौके पर पहुंचते ही अवैध खनन और तस्करी में शामिल लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा बलों की मौजूदगी का पता चलते ही अधिकांश तस्कर आसपास के घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले. हालांकि, अभियान के दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे संसाधनों को जब्त कर लिया गया, जिससे अवैध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.

लगातार मिल रही थीं कोयला चोरी की शिकायतें
कार्रवाई के बाद मीडिया से बातचीत में CCL के महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने बताया कि DC-CPL पैच और उसके आसपास के क्षेत्रों से पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर अवैध खनन और कोयला चोरी की शिकायतें मिल रही थीं. इन सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि अवैध खनन और कोयला तस्करी से न केवल CCL को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि राज्य सरकार के राजस्व पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. कंपनी की परिसंपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से सघन अभियान चलाए जाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें- रांची के नए सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद ने ग्रहण किया पदभार, कहा- स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.